{"_id":"573f52124f1c1b7056ac73e8","slug":"bro-chill-will-take-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"...भाई टेंशन मत ले हो जागा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...भाई टेंशन मत ले हो जागा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 20 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागपत कचहरी में गाड़ी में बैठे बंदियों से बात करते युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल से अपराधी गैंग को किस तरह ऑपरेट कर रहे हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को कचहरी में दिखी। अपराधी ने पुलिस की गाड़ी में बैठे हुए ही अपने साथियों से लंबी वार्ता की। बाद में युवकों से उससे कहा कि भाई टेंशन मत लेना। जल्दी ही काम हो जाएगा।
पुलिस शुक्रवार को एक अपराधी को कोर्ट में पेशी के लिए बागपत कचहरी लेकर पहुंची। आरोपी ने पुलिस की बंद गाड़ी में बैठे हुए ही साथियों से लंबी वार्ता की। उससे मुलाकात करने वाले पांच युवक कचहरी की दीवार के पास खड़े थे। उन्होंने आपस में कोड वर्ड में भी बातें कीं। जाते समय युवकों ने बंदी से कहा कि भाई टेंशन मत लेना। जल्दी ही रिजल्ट मिल जाएगा। इस तरह की बातें करने पर भी पुलिसवालों ने उन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी।
बता दें कि बागपत कचहरी में कई वारदात का प्लान तैयार हुआ। उसी के अनुसार घटना को अंजाम दिया गया। इसका बाद में खुलासा हुआ। देहरादून पुलिस की कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को छुड़ाए गए गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा सरनावली (मुजफ्फरनगर) की फरारी का प्लान भी बागपत कचहरी में ही बना था। उसके साथियों ने यह खुलासा किया था। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि शुक्रवार को गाड़ी में आए बंदी से किसी ने मुलाकात नहीं की है।