फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brijesh elected President and Narendra Secretary in MM College Management Committee

महामना मालवीय डिग्री कालेज में ब्रिजेश शर्मा अध्यक्ष, नरेन्द्र शर्मा सचिव चुने गए, ब्रिजेश शर्मा पैनल ने परशुराम शर्मा पैनल को ह

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Brijesh elected President and Narendra Secretary in MM College Management Committee
कालेज प्रबंध समिति चुनाव मे मतदान करती महिला मतदाता - फोटो : KAHKRA
- ब्रिजेश शर्मा पैनल ने परशुराम शर्मा पैनल को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कसबा स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। चुनाव में ब्रिजेश कुमार शर्मा का पैनल विजयी हुआ। उसने परशुराम शर्मा पैनल के पदाधिकारियों को 80 से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।
कॉलेज परिसर में चुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। इसमें 240 में से 197 सदस्यों ने मतदान किया। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात कोतवाली पुलिस ने मतदान पर्ची वाले सदस्यों को ही कालेज परिसर में घुसने दिया। शाम 4 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। करीब 2 घंटे चली मतगणना में कार के चुनाव चिन्ह वाले ब्रिजेश शर्मा का पैनल विजयी हुआ। उन्होंने परशुराम शर्मा पैनल से गुलाब के फूल वाले चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को 80 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह और पर्यवेक्षक डा. योगेंद्र गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ब्रिजेश शर्मा, सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा, उपसचिव पद पर संजय शर्मा विजयी हुए है। इनके पैनल के कमल त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, सुखपाल शर्मा, जयकुमार शर्मा, उमाशंकर शर्मा सदस्य चुने गए है। ब्रिजेश शर्मा पैनल के गजेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष पद पर दूसरे पैनल के प्रत्याशी के चुनाव मैदान से हट जाने के कारण पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ब्रिजेश शर्मा पैनल को करीब 135 से 146 वोट मिले। वही पराजित परशुराम शर्मा पैनल के अधिकांश प्रत्याशी 60 से भी कम वोटों पर सिमट कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed