फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bridge on Hindon, degree college in Dahah seeks from CM,

सीएम से मांगा हिंडन पर पुल, दाहा में डिग्री कॉलेज

Tue, 06 Feb 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 06 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Hindon, degree college in Dahah seeks from CM,
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री डा.सत्यपाल सिंह व बागपत के विधायक योगेश धामा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के विकास के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा और केपी मलिक ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगेश धामा ने बताया कि सीएम से दाहा में डिग्री कॉलेज, हिंडन नदी पर पुल और जिले की सड़कों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है। अधिकतर प्रस्ताव जल्द ही स्वीकार होने के बाद जिले में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। बागपत में बस अड्डा, बागपत चीनी मिल की पेराई क्षमता वृद्धि, मेडिकल कॉलेज, जिले के 28 संपर्क मार्ग, झूंडपुर और बामनौली में हिंडन नदी पर पुल, दाहा गांव में बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज के प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


डगरपुर, दत्तनगर, हिसावदा, भगौट, सिंघावली अहीर और गढ़ी कांगरान में तालाबों के जीर्णोद्धार की मांग रखी गई। धामा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास कार्य कराने का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग रखी ः जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का   जिक्र भी सीएम के समक्ष किया गया। विधायक ने बताया कि        विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की गई है।


सही कार्य न करने वालों की खैर नहीं ः सीएम
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे अधिकारी जो जनता के हित में कार्य नहीं      करते और योजनाओं को क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेते, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed