फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bridge of Eastern Yamuna Canal inviting accident

हादसे को न्यौता दे रहा पूर्वी यमुना नहर का पुल

Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bridge of Eastern Yamuna Canal inviting accident
बड़ौत के कोताना रोड़ पर पूर्वी यमुना नहर पर टूटा पड़ा पुल का हिस्सा। - फोटो : BARAUT
दो माह से टूटा पड़ा है पुल, सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों लोग करते है आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दो माह से पूर्वी यमुना नहर का पुल टूटा पड़ा है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। यह हालत तब है जब प्रतिदिन इस पुल से हजारों लोग आवागमन करते है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
कोताना रोड पर पूर्वी यमुना नहर का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। बाद में इसकी मरम्मत कर 1954 में नया रूप दिया गया। तब से लेकर आज तक इस पुल का पुन: निर्माण नहीं हुआ है। यह पुल वर्तमान में बेहद जर्जर अवस्था में है। दो माह से पूर्वी यमुना नहर का पुल टूटा पड़ा है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने जल्द ही निर्माण कराने की बात कही।
विज्ञापन

प्रतिदिन गुजरते है हजारों लोग
इस पुल से प्रतिदिन जौनमाना, ढ़िकाना, बोहला, लुहारी, राजपुर, खामपुर, खेड़ा हटाना, कोताना, जागोस सहित कई गांवों के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन यहां से गुजरते है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, विभाग को हादसे का इंतजार
सामाजिक कार्यकर्ता सत्यव्रत आर्य का कहना है कि यह सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी ही है कि दो माह से टूटे पड़े पुल का ध्यान नहीं कर रहे। शायद अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे है, यह बहुत गलत र्है।
जौनमाना गांव निवासी आशुतोष तोमर का कहना है कि दिन में बच्चों को लेकर स्कूली वाहन भी यहां से गुजरते है। इसे जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed