{"_id":"6559feaf4916ebb3a90b573b","slug":"brainstormed-on-the-problems-prevalent-in-the-city-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4063-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर में फैली समस्याओं पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर में फैली समस्याओं पर मंथन किया
विज्ञापन
बड़ौत। दयानंद सरस्वती विद्यालय बावली में रविवार को सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें नगर में फैली समस्याओं पर मंथन कर ईओ से निस्तारण कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बेगराज सिंह श्योराण ने व संचालन सचिव राजवीर सिंह तोमर ने किया।
बैठक में पिछले माह में हुए संगठन के 19वें स्थापना दिवस की सफलता पर सदस्यों ने हर्ष जताया और संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य डॉ़ ओमवीर सिंह ने स्थापना दिवस पर हुई कुछ कमियों पर ध्यान देने की जरूरत पर अपने सुझाव दिए। सदस्य इंद्रपाल सिंह ने नगर के वार्डों में गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की। संरक्षक डॉ़ हरपाल सिंह ने नगरपालिका बोर्ड में बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इलमचंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में हुई प्रतियागिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर सम्मानित किया।