{"_id":"5fb556978ebc3e5fad3aae14","slug":"brahmin-an-ideology-bd-sharma-kahkra-news-mrt511399272","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमण एक विचारधारा : बीडी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमण एक विचारधारा : बीडी शर्मा
विज्ञापन
खेकड़ा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुगल काल से लेकर आजादी के बाद अब तक ब्राह्मण जाति पर बड़े कुठाराघात होते आ रहे है, लेकिन ब्राह्मण एक विचारधारा है। विचारधारा को समाप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ब्राह्मण बंधुओं को एकजुट होने को कहा।
नगर स्थित अर्वाचीन भारती भवन इंटर कॉलेज में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा ने कहा वेदों में ब्राह्मण को सर्वोपरि स्थान दिया गया है। ब्राह्मण संतोषी, त्यागी, और परोपकारी होता है। ब्राह्मण एक विचारधारा है, तमाम कोशिशों के बाद भी ब्राह्मण विचारधारा को समाप्त नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए सभी सनातन धर्मियों से एकजुट होने की अपील की। अध्यक्षता चंद्र बल शर्मा ने की। संचालन नगर महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। इसमें उमाशंकर शर्मा वैद्य, अनुज शर्मा, ध्रुव शर्मा, अतुल आत्रैय, जितेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, प्रज्ञ शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, कुलदीप शर्मा आदि रहे।