फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Boys and girls show power in annual sports competition

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls show power in annual sports competition
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को जूनियर वर्ग के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीतने के लिए खूब मेहनत की।

आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कक्षा एक की बालिका वर्ग रेस में प्रथम स्थान पर विधि, द्वितीय स्थान पर अवनी और तृतीय स्थान पर राशि रही। बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, आरव द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा 2 की बालिका वर्ग की रेस में प्रतिक्षा प्रथम, अवि द्वितीय व रिधिका तृतीय रही। बालक वर्ग में अकुल प्रथम, देव द्वितीय व अनंत तृतीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग की सर्कल रेस में विराट प्रथम, आयुश कटारिया द्वितीय व पीयूष तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में अविका प्रथम, अक्षिता द्वितीय व सांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक बालिका वर्ग की बैलून रेस में यशिका प्रथम, अनंया द्वितीय व आराधना तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में काशी प्रथम, अक्स द्वितीय व आरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो बालिका वर्ग की रेस में परि प्रथम, वाणी द्वितीय व यशिका तृतीय रही। बालक वर्ग में वंश प्रथम, अर्पित द्वितीय व आरव तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा एक की बालक वर्ग की थ्री लैग रेस में विशाल, तनिश ने प्रथम, अम्बिका, अवि ने द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में अंश, खुशी ने प्रथम, अक्षांश, अंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फ्रॉग रेस में लक्ष्य ने प्रथम, निधि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक बालक वर्ग की लैमन रेस में वैभव प्रथम, अर्श द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में अलिना प्रथम, अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो से बालिका वर्ग में अपेक्षा ने प्रथम व अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सूर्या ने प्रथम स्थान और आयुष दांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed