{"_id":"653cf7902d931b9d660912dd","slug":"botany-laboratory-will-be-built-in-government-inter-college-daha-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6643-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजकीय इंटर कालेज दाहा में बनेगी वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजकीय इंटर कालेज दाहा में बनेगी वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में साढ़े 14 लाख रुपये की लागत से वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने लैब के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। बजट जारी होते ही विद्यालय में प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा में वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है। लैब के निर्माण के लिए साढ़े 14 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें से साढ़े 13 लाख रुपये में लैब का निर्माण कराया जाएगा और एक लाख रुपये से लैब के उपकरण खरीदे जाएंगे। लैब का निर्माण करने के लिए राज्य परियोजना निदेशालय से शासकीय कार्यदायी संस्था का निर्धारण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में जीव विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है।-- -- --
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में साढ़े 14 लाख रुपये की लागत से वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने लैब के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। बजट जारी होते ही विद्यालय में प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा में वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है। लैब के निर्माण के लिए साढ़े 14 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें से साढ़े 13 लाख रुपये में लैब का निर्माण कराया जाएगा और एक लाख रुपये से लैब के उपकरण खरीदे जाएंगे। लैब का निर्माण करने के लिए राज्य परियोजना निदेशालय से शासकीय कार्यदायी संस्था का निर्धारण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में जीव विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन