{"_id":"6646918a81ac3caf100dc404","slug":"border-dispute-farmers-declare-a-fight-to-the-finish-in-a-panchayat-in-yamuna-khadar-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113123-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: यमुना खादर में पंचायत में किसानों का आरपार की लड़ाई का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद: यमुना खादर में पंचायत में किसानों का आरपार की लड़ाई का ऐलान
Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। यूपी हरियाणा सीमा विवाद में खोजकीपुर गांव के यमुना खादर में हुई पंचायत में किसान खूब गरजे और आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जमीन के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर छपरौली विधायक धरनारत किसानों के बीच पहुंचे।
पानीपत जिले के खोजकीपुर गांव के यमुना खादर में सीमा विवाद में अनिश्चितकालीन धरने पर बृहस्पतिवार को किसानों ने पंचायत की। जहां प्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि वर्षों से जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब अपने हक के लिए पीछे नहीं हटेंगे और हक मिलने तक यमुना खादर में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। पंचायत में कई गांवों के सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर संजय कुमार, देवेंद्र सिंह, ऋषि, घनश्याम, राजेंद्र मास्टर, हरवीर सिंह, सतेंद्र सरपंच, बाबा बीरेंद्र, भोपाल सिंह, शिव कुमार, प्रकाश, जसवीर मुखिया समेत अन्य शामिल रहे।
-- -- -- -- --
विधायक बोले, जल्द होगा समाधान
खोजकीपुर गांव के जंगल में किसानों के धरने पर पहुंचे छपरौली विधायक डाॅ. अजय कुमार ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अफसरों से वार्ता चल रही है, जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। उधर एसडीएम अमरचंद ने भी किसानों से फोन पर वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।