फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Books of class one and two reached the district

Baghpat News: जिले में पहुंची कक्षा एक और दो की किताबें

Fri, 05 Jul 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Books of class one and two reached the district
-जिला स्तर पर सत्यापन होने के बाद स्कूलों में होगा किताबों का वितरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कक्षा एक व दो की किताबे पहुंच गई हैं। जिला स्तर पर सत्यापन के उपरांत किताबें स्कूलों में पहुंचाकर वितरण शुरू कराया जाएगा। इस बार कक्षा एक व दो के सिलेबस में बदलाव किया गया है, जिसके कारण अभी तक किताबों का वितरण नहीं हो पाया था।
परिषदीय विद्यालयों में पहली से कक्षा आठवीं तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। शासन स्तर से इस बार बदलाव किया गया है। दोनों कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबें लगाई गई हैं। पाठ्यक्रम में बदलाव होने के कारण कक्षा एक व दो की किताबों का वितरण शुरू नहीं पाया था, जबकि कक्षा तीन से आठवीं तक की किताबें बच्चों को पहले ही वितरित की जा चुकी थीं। बृहस्पतिवार को जिले में बच्चों को वितरित की जाने वाली पुस्तकें पहुंचनी शुरू हो गईं। जिला स्तर पर पुस्तकों का सत्यापन करने के उपरांत बीआरसी पर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

---
वर्जन -जिले में कक्षा एक व दो की किताबें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। जिला स्तर पर किताबों का सत्यापन कराने के बाद स्कूलों में पहुंचवाई जाएंगी। - यतेंद्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed