{"_id":"678511fcf75bc99d3c01fada","slug":"bones-got-stuck-in-the-research-archaeologists-are-doing-excavation-on-the-basis-of-guesswork-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124835-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शोध में अटक गई हडि्डयां, अनुमान पर उत्खनन कर रहे पुरातत्वविद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शोध में अटक गई हडि्डयां, अनुमान पर उत्खनन कर रहे पुरातत्वविद
विज्ञापन
-रिपोर्ट आने पर उत्खनन कार्य में लाई जाएगी तेजी, फरवरी में साफ होगी तस्वीर
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तिलवाड़ा में उत्खनन स्थल से निकले मृदभांड व हड्डियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। मगर अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद ही काम को गति दी जाएगी। हालांकि खंडित मृदभांड कुषाणकालीन व मौर्य कालीन प्रतीत हो रहे थे। वहीं सोमवार को उत्खनन में मृदभांडों का निकलना जारी रहा।
तिलवाड़ा के जंगल में चल रही खोदाई से कुछ ऐतिहासिक प्रमाण मिले हैं। अभी तक निकले खंडित मृदभांड पुरातत्वविदों की टीम को प्रथम दृष्टया कुषाणकालीन व मौर्य कालीन प्रतीत हुए हैं। इन मृदभांड व हड्डियों की जांच के लिए कुछ नमूने भेज दिए गए थे। मगर अभी तक जांच नहीं हो पाई है, इसके बाद ही तस्वीर साफ होगी। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक पुरातत्वविदों को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद इतिहास पता चलने पर खोदाई को उसके अनुसार ही तेज किया जाएगा। वहीं, सोमवार को हुई खोदाई में अधिक संख्या में खंडित मृदभांड मिले हैं, जिनसे यह उम्मीद जताई जा रही है कि वहां मानव बस्ती हो सकती है। वहीं सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद भूपेंद्र सिंह फोनिया का कहना है कि खोदाई में मृदभांड व हड्डियां ही सामने आ रही हैं। फरवरी में हम उस स्थिति में होंगे कि किस दिशा में उत्खनन चल रहा है।
-तिलवाड़ा में लगा हुआ है शोधार्थियों का आना
विभिन्न विश्वविद्यालयों के इतिहास विभाग के छात्र और शोधार्थियों का तिलवाड़ा साइट पर आना शुरू हो गया है। दिल्ली विवि, अशोका यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों का दौरा अब बागपत के लिए शुरू हो गया है। वहीं कुर्डी के विशाल टीले पर राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा जल्द प्रारंभिक सर्वेक्षण और उत्खनन कार्य शुरू किया जाएगा। जहां नेशनल म्यूजियम और दूसरी यूनिवर्सिटी के शोधार्थी आएंगे।