फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bolero rider injured in truck collision

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक ने बलोरों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider injured in truck collision
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के समीप मंगलवार देर रात हाईवे किनारे खड़ी बोलेरो कार को बागपत की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने ट्रक चालक को धर दबोचा तथा धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों ने हाईवे अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दरअसल शामली निवासी जयवीर किराये पर बोलेरो कार चलाते हैं। वे किसी काम से दिल्ली गए थे। वहां से लौटते हुए जयवीर ने बड़ौत निवासी नितिन, बड़ौली निवासी सचिन व रमाला निवासी संजीव समेत अन्य कई यात्रियों को लेकर शामली जा रहे थे। वे ट्यौढी गांव के समीप पहुंचे तो टायर में हवा कम होने का शक हुआ। उसने कार रोक ली, तभी बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं, जयवीर, नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख गांव के बाहर खडे़ लोग उधर दौड़े और भाग रहे चालक को धर दबोचा और उसकी धुनाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने ट्रक चालक उन्हें सौंप दिया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे अवरुद्ध करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed