पुलिस करा रही मीडिया कर्मियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहड़ी गांव से एक विशेष समुदाय का युवक 14 जून को 16 वर्षीय की किशोरी को अपहरण कर ले गया था। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। जब यह मामले मीडिया में छाया तो पुलिस की नींद टूटी, वह अगवा को बरामद करने के नाम पर मीडिया कर्मियों को फंसाने में जुटी हैं। सोमवार को किशोर के परिजन अनिल कश्यप के नेतृत्व मेें वाजिदपुर गांव के कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप के आवास पर पहुंचे और अपनी कहानी सुनाई।
उन्होंने कहा पुलिस उनकी जुबान भी बंद करनी चाहती है, इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों के खिलाफ झूटी एफआइआर दर्ज कराई। ताकि मीडिया भी इस मामले को न उछाले। उन्होंने कहा यदि उनकी बेटी दो दिन में बरामद नहीं की तो वे गांव से पलायन कर लेंगे। इस पर सुभाष चंद कश्यप ने कहा पलायन से पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उन पर दबाव बनाया जाएगा। इसमें सत्यवीर, अनिरुद्ध, नीटू कश्यप, जगदीश, सोनू, उधम, क्रांति मोनिका शामिल रहे।
जौहड़ी प्रकरण: किशोरी के परिजन एसपी से मिले
बागपत। जौहड़ी गांव से 14 जून से अपह्त किशोरी के मामले में उसके परिजन सोमवार को एसपी आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसपी से किशोरी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। एसपी पूनम ने परिजनों को लड़की को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया।