{"_id":"69348eff07fef65c460f24c1","slug":"body-of-education-department-employee-found-in-field-murder-suspected-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143045-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेत में मिला शिक्षा विभाग के कर्मी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेत में मिला शिक्षा विभाग के कर्मी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में बड़ौत मार्ग स्थित एक फार्म हाऊस के पास किसान नरेंद्र कुमार के खेत में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी देवेंद्र उर्फ पप्पू (50) का शव पड़ा हुआ मिला, जो एक दिसंबर से लापता थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
छपरौली निवासी सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई देवेंद्र उर्फ पप्पू बागपत में कोर्ट रोड पर गली नंबर पांच में अपनी बहन मिथलेश के पास रहते थे। वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं और उनकी तैनाती टांडा गांव के जूनियर विद्यालय में थी। एक दिसंबर को देवेंद्र ड्यूटी पर टांडा गांव के विद्यालय में गए, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसकी शिकायत पुलिस को देकर उन्होंने उनको तलाशने की मांग की। शनिवार सुबह कस्बे में एक फार्म हाऊस के पास नरेश के खेत में देवेंद्र का शव मिला। उनके सिर पर चोट का निशान था, जैसे ईंट या पत्थर से वार किया गया हो। चतुर्थ श्रेणी कर्मी देवेंद्र की मौत की पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।
-25 साल से टांडा में तैनात थे देवेंद्र
सुरेश शर्मा ने बताया कि चार भाइयों में दो की पहले मौत हो चुकी है और अब देवेंद्र की मौत हो गई। देवेंद्र अविवाहित थे और पिछले 25 साल से टांडा में तैनात थे। देवेंद्र बागपत से ही टांडा गांव के विद्यालय में जाते थे।
विज्ञापन
-चार दिन पहले हुई थी मौत
एक दिसंबर को लापता हुए देवेंद्र शर्मा का शव शनिवार को मिला, उनके लापता होने के बाद से परिवार वाले तलाश रहे थे। पोस्टमार्टम में देवेंद्र के सिर में चोट लगी हुई मिली। यह भी पता चला कि देवेंद्र की मौत चार दिन पहले हुई थी।
-- -
वर्जन-
चतुर्थ श्रेणी का शव मिलने के बाद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें कई जगह देवेंद्र नजर आए, जो एक गाड़ी से उतरने के बाद नीचे गिरते हुए और फिर से खड़े होकर जाते हुए दिख रहे हैं। कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी।