{"_id":"5f2c430d8ebc3e3d233dbbe1","slug":"board-extends-advance-registration-date-in-classes-nine-and-11-baghpat-news-mrt4948760168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
अब पूर्व में निर्धारित पांच अगस्त की तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त किया
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं कें प्रवेश करने के निर्देश दिए
बागपत / बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षण सत्र 2020-2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होनेे वाले छात्रों के प्रवेश एवं कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब पूर्व में निर्धारित पांच अगस्त की तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए नए कार्यक्रम के आधार पर छात्रों का प्रवेश एवं अग्रिम पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने माध्यमिक एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2020-21 (बोर्ड परीक्षा 2022) के कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण एवं 2021 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है। पूर्व में प्रवेश एवं पंजीकरण के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित की, जो अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने वाले छात्र 31 अगस्त तक शुल्क जमा करेंगे। संस्था के प्रधानाचार्य शुल्क को सात सितंबर तक एकमुश्त कोषागार में जमा कर ़21 सितंबर तक शुल्क की सूचना एवं छात्रों के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। प्रधानाचार्य 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक अप लोड किए गए विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर अभ्यर्थियों के विवरणों की जांच करेंगे तथा किसी भी प्रकार संशोधन पांच से 14 अक्तूबर तक किया जा सकेगा। प्रधानाचार्य 25 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली व कोष पत्र की प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे। इसी के आधार पर नौवीं 11वीं के पंजीकरण होंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रेखा सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को नए निर्देश जारी कर 9वीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं कें प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं।