{"_id":"58c982a94f1c1b361f32b7a1","slug":"board-examinations-from-today-33756-candidates-will-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से, 33756 परीक्षार्थी होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से, 33756 परीक्षार्थी होंगे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर देखती छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से आरंभ हो जाएंगी। जिले में 33,756 छात्र-छात्राएं 61 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता बरतने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों पर तैयारियां की। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केेंद्रों पर खास निगरानी रखी जाएगी। लगभग दो हजार कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराएंगे। केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव शैल यादव ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थी की प्रत्येक परीक्षा की रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगी। इसके अलावा छात्रों के पास मिलने वाली नकल सामग्री को भी नाम सहित अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
किस कक्षा में कितने परीक्षार्थी?
हाईस्कूल में संस्थागत में छात्र 9,117, छात्राएं 6715, व्यक्तिगत छात्र 1923, छात्राएं 402 है। हाईस्कूल में 18,156 छात्र-छात्राओं को पंजीकृत हुआ है। वहीं, इंटर में संस्थागत छात्र 7742, छात्राएं 5885, व्यक्तिगत में छात्र 1411, छात्राएं 562 परीक्षा देंगे। छात्र-छात्राओं की संख्या 15,600 है। हाईस्कूल और इंटर में परीक्षार्थियों की संख्या 33756 है।
विज्ञापन
इंटर में घंटे 703 छात्र-छात्राएं
पिछली बार के सापेक्ष इस बार इंटर में 703 छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है। हाईस्कूल की बात करें तो इस बार एक सौ छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई है।
7.30 बजे शुरू होगी परीक्षा
इंटर और हाईस्कूल का पहला पेपर हिंदी का है। पहली पॉली में परीक्षा साढ़े सात बजे शुरू होगी. जो दस बजकर 45 मिनट तक चलेगी। दूसरी पॉली में दो बजे शुरू होकर पांच बजकर 15 मिनट तक चलेगी। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की पहली पॉली में सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र और द्वितीय पॉली में हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र का होगा। वही,ं हाईस्कूल की प्रथम पॉली में हिंदी का पेपर होगा।
चिकनी मिट्टी का लेप करने के निर्देश
डीआईओएस पीके मिश्रा ने सभी केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश किए हैं कि परीक्षा से पहले ही सभी सूचना पट को चिकनी मिट्टी से लेप करवा दिया जाए। बोर्ड को छात्रों को नकल कराते हुए कोई भी कक्ष निरीक्षक पकड़ा जाता है तो कठोर कार्रवाई होगी। वहीं, मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
संवेदनशील परीक्षा केंद्र
महर्षि स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़ेडा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़ेड़ा, नवजीवन इंटर कॉल्ेज गाधी, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल, आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज ढिकौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला, शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं।