{"_id":"5e0654be8ebc3e87c300be8b","slug":"board-examination-sickness-will-not-be-allowed-for-leave-baghpat-news-mrt460783624","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में छुट्टी के लिए नहीं चलेगा बीमारी का बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में छुट्टी के लिए नहीं चलेगा बीमारी का बहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बोर्ड परीक्षा के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने वाले शिक्षकों पर अब नकेल कसी जाएगी। ऐसे शिक्षकों की जांच के बाद ही ड्यूटी हटेगी। सीएमओ की ओर प्रमाणपत्र दिया जाएगा, तभी उन्हें ड्यूटी से मुक्ति मिल सकेगी।
जिले में 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 38 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे, राउटर, वायस रिकॉर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। अभी केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति होगी। परीक्षा पहले ही ऐसे शिक्षकों के लिए सख्त आदेश जारी किए गए है जो बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा से अपनी ड्यूटी कटवा लेते है। प्रमुख सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस बीएसए और सीएमओ के लिए पत्र जारी किया है। इसमें बोर्ड परीक्षा के दौरान बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी कटवाने वाले शिक्षकों की जांच पड़ताल करेंगे। उनके स्वास्थ्य का सही प्रकार से परीक्षण किया जाएगा। अगर गंभीर बीमारी या अन्य बीमारी से शिक्षक ग्रस्त होंगे, तभी उन्हें ड्यूटी कटेगी। सीएमओ को जब तक प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा तब तक किसी को भी अवकाश नहीं मिलेगा। बोर्ड परीक्षा को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।