{"_id":"64909a2a565862917504f2d6","slug":"blowing-of-transformer-created-havoc-employees-kept-resting-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1217-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा रहा हाहाकार, कर्मचारी करते रहे आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा रहा हाहाकार, कर्मचारी करते रहे आराम
विज्ञापन
- 22 घंटे ठप रही 550 से अधिक घरों की बिजली व्यवस्था, पेयजल संकट गहराया
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के मुख्य शिकायत केंद्र पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की रात फुंक गया। जिससे तकरीबन 550 घरों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। जहां पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे, वहीं सुबह पेयजल संकट भी गहरा गया। इससे आक्रोशित लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया, लेकिन अवर अभियंता के न होने पर लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। इसके बाद सोमवार शाम 5 बजे के बाद ट्रांसफार्मर बदले जाने के बाद आपूर्ति सुचारू हुई।
मुख्य शिकायत केंद्र पर रखे 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से पट्टी मेहर, पट्टी चौधरान सहित लगभग 550 घरों में बिजली सप्लाई होती है। यह काफी समय से ओवरलोड चल रहा। जिस कारण रविवार की शाम तकरीबन सात बजे यह ट्रांसफार्मर फुंक गया और इससे जुड़े 550 घरों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता, सहायक अभियंता और नोडल सहित अन्य को फोन मिलाया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण सोमवार सुबह पेयजल संकट भी गहरा गया।
आक्रोशित लोगों में देशपाल, सचिन, अमन, भजन सिंह, नितिन जैन, मनोज आदि का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बल्कि उनका पूरा ध्यान उगाही में लगा रहता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में आपूर्ति ठप होने पर अधिकारियों या कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया तो उपकेंद्र का घेराव कर धरना दिया जाएगा।