{"_id":"632b5076a813465eb813b21a","slug":"blood-donation-camp-today-everyone-is-called-to-participate-baghpat-news-mrt6062927192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर आज, हर किसी से हिस्सा लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर आज, हर किसी से हिस्सा लेने का आह्वान
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस समिति व लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के संयुक्त तत्वावधान में 22 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे डीएम राजकमल यादव करेंगे।
शिविर को सफल बनाने के लिए बुधवार को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बाजार में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नही होता है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने लोगों को रक्तदान कर लोगों को जीवनदान देनेे में सहयोग करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में लायंस क्लब के सचिव पंकज गुप्ता, जोन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल, लॉयन डॉ. रामलाल, लॉयन श्रीपाल वर्मा, प्रदीप कुमार, मनीष सिंघल, विभोर जिंदल, मनोज मित्तल, अंकित जिंदल मौजूद रहे।