फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood donation camp in Tateri today, definitely do Mahadan

टटीरी में रक्तदान कैंप आज, जरूर करें महादान

Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in Tateri today, definitely do Mahadan
अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला रेडक्रास समिति और लॉयन क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाले कैंप के लिए तैयारियां की गई। स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय और लायन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

जाने, रक्तदान के फायदे
1. रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
2. रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
3. शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
4. ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
5. ब्लड देने से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed