फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood donation camp in memory of Kargil martyrs on 26 July

कारगिल शहीदों की स्मृति में 26 जुलाई को रक्तदान शिविर

Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in memory of Kargil martyrs on 26 July
लहू देश के लिए :
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल
- सुबह आठ से दोपहर दो बजे हैं रक्तदान कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कारगिल शहीदों की स्मृति में 26 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने का आह्वान किया है।
कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को जिले में यह विशेष आयोजन होगा। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में यह आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

जानिए, रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
बागपत। रक्तदान शिविर सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित किया जाएगा। रक्तदाताओं की सुविधा के लिए मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रक्तदाता मोबाइल नंबर 8954893110 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed