फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood-colored hands are the keepers of the public

खून से हाथ रंग रहे हैं जनता के रखवाले ही 

Fri, 29 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 29 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत में युवक फरीद की हत्या पर लोगों का गुरुवार को पुलिस पर गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा जनता के रख वाले ही खून से हाथ रंग रहे हैं। इस दौरान लोगों ने पुलिस अफसर को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने आरोपी पुलिस वालों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

 

बागपत में पुलिस वालों द्वारा मारपीट और यातनाएं देने की घटना तो आम हैं। अब तो पुलिस ही लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। मामूली विवाद पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के दो सिपाहियों ने युवक फरीद की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उस पर लाठियां बरसा दीं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन

 

 

लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करने का होता है, लेकिन यहां पर तो पुलिस ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। जो काम बदमाश कर रहे हैं, वही काम पुलिस करने लगी है। ऐसे में बदमाशों और पुलिस में क्या फर्क रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
  पुलिसकर्मियों पर अफसरों का कोई नियंत्रण नहीं है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को भी लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। एसपी रवि शंकर छवि और एएसपी अजीजुल हक ने लोगों को आश्वासन दिया कि  आरोपियों के खिलाफ अवश्य और सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed