{"_id":"5e861c5b8ebc3e774c035c0e","slug":"blood-bank-started-emptying-in-lockdown-baghpat-news-mrt476257313","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खाली होने लगा ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में खाली होने लगा ब्लड बैंक
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किए गए लॉकडाउन का असर अब ब्लड बैंक में भी दिखाई देने लगा है। तीन सौ यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में सिर्फ 55 यूनिट रक्त बचा है। जिला अस्पताल बंद होने के कारण डिमांड घटी है।15 यूनिट रक्त को खराब होने के डर से मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इमरजेंसी मेें जरूरत के समय मुश्किल खड़ी हो सकती है।
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित हैं। क्षमता तीन सौ यूनिट रक्त संग्रहित करने की है, लेकिन यहां औसतन 150 यूनिट रक्त रखा जाता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग का कहना है कि वर्तमान में 55 यूनिट रक्त शेष है। लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही बंद है। रक्तदान शिविर कैंसिल कर दिए गए हैं। स्वैच्छिक तौर पर रक्तदान करने पहुंचने वाले लोग भी नहीं आ पा रहे हैं, जिस कारण रक्त की यूनिट कम हो गई है। लेकिन इमरजेंसी में जरूरत के समय मुश्किल खड़ी हो सकती है। खास बात यह है कि ब्लड बैंक में एबी नेगेटिव ग्रुप की एक भी यूनिट नहीं है। वर्तमान में अधिकतर सिजेरियन डिलीवरी के केस में रक्त की डिमांड चल रही है। लॉकडाउन के बाद जो रक्त दिया गया है, उनमें अधिकतर डिलीवरी के प्रकरणों में ही दिया गया है।
मेरठ भिजवाना पड़ा 15 यूनिट रक्त
बागपत। रक्त बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग का कहना है कि जिले में 35 दिन से ज्यादा रक्त को संग्रहित नहीं किया जा सकता। ऐसे में जो यूनिट पुरानी होती जाती है, उसे या तो ऑन डिमांड प्रयोग किया जाता है, इसके अलावा उसे मेरठ भेज देते हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज में 15 यूनिट रक्त भिजवाया जाता है।
विज्ञापन
सिजेरियन डिलीवरी बंद होने से डिमांड कम
बागपत। जिले में लॉकडाउन के कारण सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो रही है। अन्य तरह के ऑप्रेशन भी बंद है, जिस कारण इन दिनों डिमांड भी कम है।
ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड ग्रुप
ग्रुप यूनिट
ए पॉजिटिव 2
ए नेगेटिव 1
बी पॉजिटिव 10
बी नेगेटिव 4
एबी पॉजिटिव 6
एबी नेगेटिव 0
ओ पॉजिटिव 29
ओ नेगेटिव 3