फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   blocking Highway anganbadis sought right

आंगनबाड़ियों ने हाईवे जाम कर मांगा हक

Sat, 03 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
blocking Highway anganbadis sought right
बागपत में वंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-यमनौत्री हाइवे जाम कर दिया। यहां से राष्ट्र वंदना चौक तक पैदल मार्च निकालकर मानव श्रृंखला बनाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी सरिता चौधरी ने एलान किया कि हक मिलने तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रभारी सरिता चौधरी, जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, मंडल सचिव सुनीता रांगा और जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा के नेतृत्व जिले भर की आंगनबाड़ी कर्मचारी सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर यहां दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल से कलक्ट्रेट पहुंच गई।
विज्ञापन


कोई ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो विरोध में दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यहां से वह करीब तीन किमी पैदल मार्च करते हुए राष्ट्र वंदना चौक पहुंची और मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। एसडीएम बागपत मनोज कुमार ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। पूजा, बाला, राजकुमारी, सविता, पूनम, ममता, वीरमति, जय रानी, रजनी, पूनम, राजो, सविता, उर्मिला, बीरमति, पदमा, कुसुम लता, वीरमति, सुनीता, लोकेश, राजवती, कविता, रूबी मौजूद रही।

19 तक हड़ताल का एलान
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने एलान किया कि वह 19 सितंबर तक हड़ताल पर रहेगी। सेंटर खोला जाएगा, लेकिन यहां कोई काम नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन देने को कर दिया था मना ः आंगनबाड़ियों के हंगामे पर डीएम  ह्दय शंकर तिवारी ने  प्रभारी कलक्ट्रेट राम प्रसाद से जानकारी ली। उन्होंने  बताया उन्होंने कर्मचारी भेजकर ज्ञापन लेने की बात कही थी, लेकिन आंगनबाड़ियों ने मना कर दिया। वह केवल डीएम को ही ज्ञापन देने की बात कह रही  थी, लेकिन डीएम न्यायालय में थे। 


पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक ः आंगनबाड़ियों की राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस अधिकारियों से नोक-झोंक हुई।  काफी देर तक हंगामा हुआ।

मार्च के दौरान हालत बिगड़ी, तीन भर्ती
कलक्ट्रेट से राष्ट्र वंदना चौक तक पैदल मार्च के दौरान दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाना पड़ा। सरिता चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। अधिक गर्मी में तीन किमी पैदल चलने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed