Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blockade in the district, two days of delay for those coming in contact with the deposits

जिले में नाकेबंदी, जमातियों के संपर्क में आने वालों को दो दिन की मोहलत

Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Blockade in the district, two days of delay for those coming in contact with the deposits
यूपी-हरियाणा बॉडर स्थित निवाड़ा पुलिस चौकी पर बेरिंग कैटिंग लगाकर चैकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पड़ोसी जिलों को सील किए जाने के बाद जनपद में भी नाकेबंदी की गई। बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जमातियों के संपर्क में रहे लोग दो दिन में खुद ही सामने आकर स्क्रीनिंग करा लें। पुलिस-प्रशासन की टीम ट्रेस कर रही हैं। छिपने या छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को शामली जिले के ककड़ीपुर बार्डर, मेरठ जिले के बालैनी और बरनावा और गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग की गई। बिना वजह आने जाने वालों पर सख्ती की गई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बड़ौत और बागपत के स्क्रीनिंग सेंटरों का दौरा किया। डीएम ने कहा कि जिले में 26 जमात के 249 जमाती हैं। इनमें दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नेपाल से आए जमातियों के संपर्क में रहे लोगों को दो दिन में खुद ही सामने आकर स्क्रीनिंग करानी होगी। इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा। टीम लोगों को ट्रेस कर रही हैं। उधर, स्क्रीनिंग सेंटरों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल और पंचायत भवनों में बनेंगे अस्थाई अस्पताल
बड़ौत। अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासन गांवों में स्थित स्कूलों व पंचायत भवनों को अस्थाई अस्पताल बनाएगा। प्रधानों को अपने-अपने गांव के प्राथमिक स्कूल या अस्पताल में चारपाई/फोल्डिंग/बेड की व्यवस्था करेंगे। वहां साबुन, सैनिटाइजर, नहाने, हाथ धोने के लिए साफ पानी, पीने के लिए शुद्ध पानी, शौचालय, फॉगिंग और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि इन अस्थाई अस्पतालों में हल्की बीमारियों से ग्रसित लोगों को भर्ती किया जाएगा। ये ऐसे मरीज होंगे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में मरीजों को वहीं पर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed