फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block drove people put garbage workers

कूड़ा डाल रहे लोगों को ब्लाक कर्मियों ने दौड़ाया 

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Block drove people put garbage workers
Ruckus - फोटो : demo pic
बागपत के बड़ौत खंड विकास कार्यालय गेट पर सोमवार को कूड़ा डाल रहे लोगों को ब्लाक कर्मचारियों ने दौड़ा लिया। इस दौरान ब्लाक कर्मचारियों की लोगों से  नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया।      
विज्ञापन


पिछले 60 साल से ब्लाक के आसपास रहने वाले लोग आसपास की गंदगी ब्लाक कार्यालय गेट पर डाल रहे हैं। इसको लेकर सैकड़ों बार ब्लाक के अधिकारी प्रशासनिक, पुलिस प्रशासन  को शिकायत कर चुके हैं। सोमवार को जैसे ही कुछ लोग ब्लाक गेट पर गंदगी डालकर वापस जा रहे थे, तभी सूचना पर पहुंचे ग्राम सचिव सुधीर चौहान, सुधीर तोमर, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, भूपेंद्र और कंप्यूटर आपरेटर नीरज ने उन्हें घेर लिया। इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान ब्लाक कर्मचारियों की लोगों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान ब्लाक कर्मचारियों द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर लोग वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामला शांत किया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा सैकड़ों बार ब्लाक गेट पर गंदगी न डालने को लेकर लोगों से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा यदि इस बार कोई व्यक्ति कूड़ा डालता पकड़ा तो उसके खिलाफ ब्लाक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed