फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block coordinator of education department committed suicide by hanging herself

Baghpat News: शिक्षा विभाग की ब्लॉक कोर्डिनेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Block coordinator of education department committed suicide by hanging herself
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ौत में ब्लाॅक कोर्डिनेटर के पद पर तैनात तनीषा (21) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की भजन विहार काॅलोनी में रहने वाली तनीषा शिक्षा विभाग में बड़ौत ब्लॉक की बड़ौली बीआरसी पर संविदा पर ब्लाॅक कोर्डिनेटर के पद पर तैनात थी। बताया कि तनीषा की मां बुधवार को हाथरस में सादाबाद अपने मायके गई हुई थी। जबकि निजी स्कूल में शिक्षक रहे पिता किशनचंद किसी काम से बाहर चले गए और बीएसए कार्यालय में संविदा पर कार्यरत भाई निशांत ड्यूटी पर था। किशनचंद घर आए और दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे में फांसी के फंदे पर बेटी तनीषा का शव लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पिता का कहना है कि तनीषा को किसी तरह की परेशानी नहीं थी और उसने उनको कभी कुछ बताया भी नहीं। पुलिस के अनुसार ब्लॉक कोर्डिनेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed