{"_id":"6029643f8ebc3ee90a7cdfc5","slug":"black-strip-tied-candle-march-baraut-news-mrt525377219","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर काली पट्टी बांध निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर काली पट्टी बांध निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
बड़ौत नगरपालिका में पुलवामा शहीदों की याद में कैड़ल जलाते किसान यूनियन के कार्यकर्ता व अन्य।
- फोटो : BARAUT
मुंह पर काली पट्टी बांध निकाला कैंडल मार्च
किसानों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकोें को दी श्रद्धांजलि, कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार का जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। संयुक्त किसान मोर्चा (सिंघु बार्डर) के आह्वान पर रविवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुंह पर काली पट्टी बांधकर नगर के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला और केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी व जनविरोधी बताते हुए आक्रोश जताया।
थांबेदार चौधरी ब्रजपाल, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य और सभासद आशुतोष तोमर के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ता नगरपालिका परिषद में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। मुंह पर काली पट्टी बांधकर डाकखाना रोड, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड से होते हुए सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि इस कैंडल मार्च में किसानों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर इसलिए सांकेतिक विरोध जताया है, क्योंकि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि किसान व सैनिक एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हो गए हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में पुष्पेंद्र तोमर, श्याम सिंह, राममेहर सिंह, धीर सिंह, कृपाल सिंह, प्रेम सिंह, विकास प्रधान, धर्मपाल चेयरमैन, सूबे सिंह, राजगुरू, चंद्रपाल, नौशाद मलिक, विकास मलिक एडवोकेट, आकिब, समीर, सागर तोमर एडवोकेट, डा. फिरोज मलिक, इस्तिकार मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं इरफान, शाकिर, नईम मलिक, बदर मनव्वर, अनस, सनी, अफजाल, गौरव, सोनी ने भी कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उधर, किरठल गांव में सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व में गौरव, अमित, गुड्डू, आर्यन, सन्नी, नितिन, पंकज, रोहित, धर्मेन्द्र ने कैंडल मार्च निकाला। लुहारी गांव में सुधीर, अमर चौधरी, मोनू दांगी, राकेश, तेजवीर, महावीर सिंह, विक्की, परवीन, सोनू, मुफीद अली, जितेन्द्र आदि ने कैंडल मार्च निकाला।