फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Black flags to show CM, not compensation

मुआवजा नहीं, तो सीएम को दिखाएंगे काले झंडे

Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Black flags to show CM, not compensation
पाबला बेगमाबाद गांव में पंचायत में बोलते सोमेंद्र ढाका। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विद्युत दर में की गई बढ़ोतरी और विद्युत लाइन का उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में पाबला में किसानों की पंचायत हुई। उन्होंने निर्णय लिया कि उनकी मांग पूरी  नहीं हुई तो किसान दिवस पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने किसानों का समर्थन किया।
विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद गांव के महाराज सिंह नेेता के आवाज पर मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें शामिल किसानों ने कहा कि बागपत से हरसिया बिजली घर तक विद्युत लाइन खिंची जा रही है। जबकि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वे इसका विरोध कर रहे है और फिलहाल काम रूकवा रखा है। उनका कहना है कि जब तक उनको उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, लाइन नहीं खिंचने दी जाएगी। सरकार द्वारा बिजली दर में बढ़ोतरी की है। उन्होंने इसका भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बढ़ाई गई विद्युत दर वापस ली जाए और लाइन खिचने से पहले किसानों को उचित मुआवजा मिले। यदि उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो 23 दिसंबर को बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाए जाएगे। वक्ताओं ने कहा कि अपनी जमीन का उचित मुआवजा लेने किसान का अधिकार है।


पंचायत का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया। इसमें ढिकौली, महरमपुर, खेड़ी, सुन्हेड़ा, हरचंदपुर, अहैड़ा समेत कई गांव के किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर आप के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष ओमवीर सैन, यशराम धामा, संजय, बिजेंद्र, शकरू, सतवीर, ज्ञानेंद्र, अजय, जयवीर, इमामूद्दीन समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed