फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU workers protested in Tehsil

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU workers protested in Tehsil
किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर खेकड़ा तहसील मे धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
बागपत, खेकड़ा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने खेकड़ा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन से जुडे़ किसान तहसील में पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराया जाए। आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाया जाए। पेरिफेरल मार्ग की बैरिकेडिंग से बंद चक मार्ग खुलवाएं जाए। दिल्ली आंदोलन समाप्ति पर किए गए किसानों के वादे पूरे किए जाए। एमएसपी पर कानून तत्काल बने।

भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम अजय कुमार को मुख्यमंत्री योगी को संबोधित नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रताप गुर्जर, शिवदत्त शर्मा, विकास, महाराम, सतपाल, तेजराम, चेनपाल, जितेंद्र धामा, कंवरपाल, देवेंद्र धामा, धर्मवीर, राममेहर, राजपाल सिंह, रघुनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed