फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU leader under house arrest, protest at Rashtra Vandana Chowk today

Baghpat News: भकियू नेता घर में नजर बंद, आज राष्ट्र वंदना चौक पर धरना

Fri, 16 Feb 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 16 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
BKU leader under house arrest, protest at Rashtra Vandana Chowk today
चौपड़ा महेशपुर गांव में भाकियू महात्मा टिकैत के पदा​धिकारी व कार्यकर्ताओं को नजर बंद किए पुलिसक
बागपत। दिल्ली जाने के लिए निकले भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया। जिनको देर शाम तक घर के अंदर ही रखा गया। वहीं, भाकियू टिकैत के किसानों संग ग्रामीण भारत बंद के तहत शुक्रवार को राष्ट्र वंदना चौक पर नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। पांची चौराहे पर भी किसानों ने बैठने की बात कही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान कुछ किसानों को लेकर गाजीपुर बॉर्डर की तरफ पहुंचे। जिनका बुलावा आने पर जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ भी यहां से कुछ किसानों के साथ जाने की तैयारी करने लगे। जिसका पता चलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस उनके घर महेशपुर चौपड़ा गांव में पहुंची और उनको बॉर्डर पर जाने से रोक दिया। आशीष वशिष्ठ का कहना है कि सरकार किसान की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन सरकार जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान करें और ऐसा नहीं करने पर आंदोलन बड़ा होगा।
विज्ञापन

- भाकियू टिकैत का राष्ट्र वंदना चौक व पांची चौराहे पर चक्का जाम
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण भारत बंद के तहत राष्ट्र वंदना चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। उस चौक पर मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे जुड़ते हैं। जहां जिलेभर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चक्का जाम रखा जाएगा। उसके बाद ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। वहीं पांची चौराहे पर कुछ कार्यकर्ता धरना देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस बढ़ी, लगातार हो रही चौकसी
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि निवाड़ा में यमुना पुल के पास चौकी व गौरीपुर मोड़ पर पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा छपरौली पुल व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भी पुलिस लगाई गई है। जिससे हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा सके और लोगों से पूछताछ की जा सके। इसके अलावा हरियाणा की तरफ कोई ट्रैक्टर-ट्राॅली जाती है तो उसकी भी जांच हो रही है। वहीं, किसान नेताओं पर भी पुलिस की नजर है, जिससे वे यहां कोई गतिविधि नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed