फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU India officials staged a sit-in at the tehsil

Baghpat News: भाकियू इंडिया के पदाधिकारियों ने तहसील में धरना दिया

Tue, 23 Sep 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BKU India officials staged a sit-in at the tehsil
फोटो नंबर 22केएआर 2
विज्ञापन

खेकड़ा। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रुप में तहसील में पहुंचे और नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने एसडीएम निकेत वर्मा और तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव को भी अपने बीच में बैठा लिया। अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा तहसील कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकांश कर्मी फरियादियों से काम कराने के नाम पर रुपये ले रहे हैं। तहसील के अधिकारियों ने कर्मियों की खनन की झूठी सूचना पर कुछ दिन पूर्व हसनपुर मसूरी गांव के किसान रविंद्र की खेत में काम करते समय जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। एक संविदा कर्मी ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed