फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bku and Bku (A) officials clashed in the farmer's meeting

Baghpat News: किसान बैठक में भिड़े भाकियू और भाकियू (अ) के पदाधिकारी

Thu, 22 Jun 2023 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 22 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bku and Bku (A) officials clashed in the farmer's meeting
कलक्ट्रेट में किसान बैठक में हंगामा करते किसान
बागपत। विकास भवन के सभागार में किसान बैठक में भाकियू टिकैत गुट और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। जहां अफसर किसानों की नोकझोंक का आनंद लेते रहे। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों को बुलाकर तवज्जो देने का आरोप लगाया। एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बाद दोनों पक्षों के किसान खुद ही शांत होकर बैठ गए। बैठक में जल निगम, ऊर्जा निगम, सिंचाई समेत अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान बैठक का आयोजन किया गया। जहां भाकियू और भाकियू अराजनैतिक समेत कई किसान संगठनों के पदाधिकारी किसानों के साथ समस्याएं लेकर पहुंचे। जहां भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने कृषि अधिकारियों पर किसान बैठक में सिर्फ भाकियू टिकैत गुट वाले पदाधिकारियों को ही बुलाने और उनकी ही सुनवाई करने का आरोप लगाया। तभी वहां बैठे भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी भड़क गए।
विज्ञापन

दोनों किसान संगठनों के पदाधिकारियों में तीखी नोकझोंक होने लगी और किसान बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने किसानों को शांत कराने का प्रयास नहीं किया और अपनी कुर्सियों पर बैठे रहे। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने भाकियू पदाधिकारी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांवों में पेयजल टंकियों के निर्माण में गड़बड़ी, लीक होने लगी पाइपलाइन
किसान बैठक में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पेयजल टंकियों के निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। जिन गांवों में पेयजल टंकियां बन गईं हैं, वहां अभी से पेयजल लाइन लीक होने लगी है। पेयजल टंकी बना रही कंपनी के कर्मियों ने गांवों की सड़कें उखाड़कर छोड़ दीं हैं। जिससे अब बरसात के सीजन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पेयजल टंकियों के निर्माण की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई करने और जहां काम बंद पड़ा है, उसे पूर्ण कराने की मांग की।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले कर्ण सिंह ने बताया कि मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी ने कस्बे में नाला नहीं बनाया। हाईवे की सड़क में गड्ढे होने लगे हैं। मीतली गाधी फीडर का केबल बक्सा खराब हो चुका है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने कहा कि चौगामा नहर परियोजना पर कई दशक से काम चल रहा है, लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी शामली सिंचाई खंड के अधिकारी बैठक में नहीं आए। चौगामा किसानों ने बताया कि उनका गन्ना भैसाना शुगर मिल में भेजा गया। जिसका पांच दिसंबर तक का भुगतान जून में भेजा गया, लेकिन अधिकारी अब जीएम साहब के छुट्टी जाने की बात कह रहे है और उनके वापस आने पर ही भुगतान देने के लिए किसानों से चक्कर लगवाए जा रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को निशुल्क बिजली देने के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा और नलकूपों पर अभी भी मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा बढ़ाकर बिल भेजे जा रहे है। उन्होंने फसल बर्बाद करने वाले निराश्रित गोवंशों को पकड़वाने की मांग की।
बांध से फैल रहा प्रदूषण
मौजिजाबाद नांंगल गांव के किसान बिजेंद्र ने कहा कि दस साल पहले जलस्तर ऊंचा उठाने के लिए कृष्णा नदी में चार बांध लगाए गए थे। जिससे वहां कीचड़ जमी हुई है। कृष्णा नदी में फैक्टरियों और नालों का दूषित पानी आने के कारण बांध के आसपास का भूजल भी दूषित हो गया। जिससे लोगों में कैंसर की बीमारी फैलती जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो लोग खुद ही बांध उखाड़ देंगे।
- मणिपुर हिंसा में फंसा गृहस्वामी, ऊर्जा निगम ने काटा कनेक्शन
किसान मुनेश बरवाला ने कहा कि नांगल गांव का रहने वाला एक व्यक्ति गाड़ी चलाता है, जो तीन महीने से चल रही मणिपुर की हिंसा में फंस गया है। जिसकी पत्नी और बच्चे घर में है। आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बिल बकाया होने पर घर का कनेक्शन काट दिया। उधर ग्राम प्रधान ने मकान मालिक के वापस आने पर बिल जमा कराने की जिम्मेेदारी लेते हुए बिल जमा कराने की मांग की।

- लाइनमैन करते हैं अवैध वसूली, ट्रांसफर करो
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी हो रही है और लाइनमैन किसानों के कनेक्शन काटकर अवैध वसूली करने में जुटे हुए हैं। जिससे किसान परेशान हो गए हैं। उन्होंने लाइनमैनों का ट्रांसफर कर दूसरी जगह भेजने की मांग की। उधर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अवैध वसूली करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा किसान इंद्रपाल ने खेतों में खराब ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed