फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BK ended the strike by giving a memorandum to the Tehsildar

तहसीलदार को ज्ञापन देकर भाकियू ने धरना समाप्त किया

Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BK ended the strike by giving a memorandum to the Tehsildar
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
बागपत। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त करने और लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर तहसीलदार प्रसून कश्यप को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर बृहस्पतिवार शाम से कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे थे। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता के आह्वान पर पूरे प्रदेश में धरना शुरू किया गया था। शनिवार को 72 घंटे पूरे होने पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, मुकेश, सतबीर, अशोक, बॉबी, कंवरपाल, धर्मपाल, जगपाल, राजबीर, इंद्रपाल, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed