{"_id":"669b0413d3748132e90944a7","slug":"bjps-ally-rld-also-came-out-in-protest-against-writing-the-names-of-shopkeepers-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-115728-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा का सहयोगी रालोद भी दुकानदारों के नाम लिखने के विरोध में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा का सहयोगी रालोद भी दुकानदारों के नाम लिखने के विरोध में उतरा
Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के साथ गठबंधन होने के बावजूद रालोद भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखवाने के विरोध में उतर गया है। रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा है कि यह निर्देश गलत है और इसको वापस लेना चाहिए।
रालोद के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने एक्स पर टिप्पणी की है कि उप्र शासन का दुकानदारों को अपनी दुकान पर नाम व धर्म लिखने का निर्देश देना जाति व संप्रदाय को बढ़ावा देने वाला कदम है। प्रशासन इसे वापस ले, यह गैर संवैधानिक निर्णय है। इसके साथ ही दूसरी टिप्पणी की है कि दुकानदारों को अपने दुकान पर नाम लिखने का प्रशासन का निर्देश अनुचित है, इसे प्रशासन को वापस लेना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि गठबंधन में इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। पहले पूरे मामले को समझना चाहिए।
- बागपत में कांवड़ मार्गों पर लिखवाए जाएंगे दुकानदारों के नाम
बागपत। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बागपत के रास्ते भी काफी कांवडि़ये हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान जाते हैं। इनके अलावा लाखों कांवड़िये पुरा में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं। ये सभी मुजफ्फरनगर से दाहा, बरनावा, बिनौली होते हुए पुरा महादेव पहुंचते हैं तो हरियाणा व दिल्ली जाने वाले कांवड़िये दाहा से किशनपुर बराल, बड़ौत, बागपत होते हुए जाते हैं। इन सभी मार्गों पर दुकानदारों के नाम लिखवाए जाएंगे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जिस तरह के शासन के आदेश होंगे, उनका पालन कराया जाएगा।