फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP worker started fast unto death

भाजपा कार्यकर्ता ने शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP worker started fast unto death
जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के एक समर्थक की गिरफ्तारी न होने से रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वार्ड नौ से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार के समर्थक की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक तहसील में आमरण अनशन पर बैठ गए। कहा कि जब तक आरोपी को चुनाव प्रचार से नहीं रोका और उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

अनशन पर बैठे बूढ़पुर गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता सहंसरपाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी का यह समर्थक चुनाव-प्रचार के दौरान लोगों को डरा धमका कर वोट डालने का दबाव बना रहा है। चुनाव में धन बल का प्रयोग किया जा रहा है। बरवाला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रहा है। कई लोगों पर झूठे मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी, चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस अवसर पर गौरव, जतिन, विनोद, सोनू, महावीर सिंह, मुरारी, जगत सिंह, वेदपाल, नैन सिंह आदि लोग मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि जो लोग आमरण अनशन पर बैठे है, उनसे बातचीत की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed