{"_id":"60bfaefc8ebc3e0bfb714708","slug":"bjp-will-not-be-able-to-bear-the-retaliation-of-rld-baghpat-news-mrt5418248131","type":"story","status":"publish","title_hn":"’रालोद का पलटवार झेल नहीं पाएंगे भाजपा नेता और अधिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’रालोद का पलटवार झेल नहीं पाएंगे भाजपा नेता और अधिकारी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने भाजपा नेताओं पर गुंडई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रालोद की जीत को देख ये बौखला गए हैं। पार्टी सदस्यों और उनके परिजनों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के जरिए दबाव बनाकर वोट डलवाना चाहते हैं। यदि प्रशासन का यही रवैया रहा तो रालोद नेता अधिकारियों और थानों का घेराव करेंगे।
उन्होंने उक्त चेतावनी जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं और अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बराबर धमकी दिलाई जा रही है। यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो अधिकारियों का घेराव करेंगे। फिर यह नहीं देखा जाएगा कि महामारी फैली हुई है। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें या फिर अनिश्चितकालीन घेराव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-17 की जिला पंचायत सदस्य शाहिदा पत्नी फखरूद्दीन के तीनों पुत्रों के खिलाफ गोली चलाने की झूठी तहरीर दी गई है। पुलिस बिना जांच किए अजहरूद्दीन, शाहरूख, आमिर खान की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर परिजनों को परेशान कर रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके जिला पंचायत के सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे मामले तैयार किए जा रहे हैं। उनके परिजनों में भय का माहौल बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। कोरोना काल में इन षड्यंत्रों के खिलाफ अगर जनता सड़कों पर आती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।