फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP will nominate five councilors in Nagar Palika and three in Panchayat

Baghpat News: नगर पालिका में पांच और पंचायत में तीन सभासद नामित करेगी भाजपा

Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will nominate five councilors in Nagar Palika and three in Panchayat
-भाजपा ने गन्ना समिति चुनाव को लेकर भी शुरू की तैयारी, सुधीर मान काे जिला संयोजक बनाया
विज्ञापन

फोटो - 5

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। भाजपा में नगर निकायों में सभासद मनोनीत करने और गन्ना समिति चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाने को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। नगर पालिका में पांच और नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत किए जाएंगे। इनके नाम की सूची जिले की कोर कमेटी की स्वीकृति के बाद भेजी जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गन्ना समितियों के चुनाव की तैयारी भी पार्टी ने शुरू कर दी है। बड़ौत नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सुधीर मान को गन्ना समिति चुनाव का जिला संयोजक और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आत्माराम मौर्य को सहसंयोजक बनाया गया है। गन्ना समिति के चुनाव के लिए पार्टी के हित में कार्य करने वाले और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस दौरान गन्ना समिति चुनाव के जिला संयोजक सुधीर मान, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री सत्यपाल उपाध्याय, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर, पंडित सुनील दीक्षित, नितिन नंबरदार, प्रभात तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed