फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's meeting regarding Janviswas Yatra

जन विश्वास यात्रा को लेकर हुई भाजपा की बैठक

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP's meeting regarding Janviswas Yatra
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के सभागार में पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं को यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संजय भाटिया ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशहित में तमाम कदम उठाए। धारा 370, 35ए हटाईं। राम मंदिर का निर्माण कराया गया। तीन तलाक पर रोक लगाई। ये ऐसे मामले थे जिनसे देश के लोगों की भावना जुड़ी हुई थीं। जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। इसका प्रत्येक कार्यकर्ता देश के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि पुष्प वर्षा से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भाजपा नेताओं ने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में 23 दिसंबर को होने वाली सभा के स्थल का निरीक्षण किया। बैठक का संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, प्राचार्य जयकुमार सरोहा, जिला प्रवासी रणवीर ढाका, प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा सदस्य गजेंद्र सिंह महलदार, विधायक सहेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल, योगेश त्रिपाठी, पवन तरार, पालिका चेयरमैन डॉ. अमित राणा, जन विश्वास यात्रा के जिला प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक, सत्यव्रत आर्य, गौरव शर्मा भानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed