{"_id":"66b6b833a2bfd0a52f0f6047","slug":"bjp-members-created-ruckus-over-no-action-being-taken-divisional-presidents-wrote-their-resignation-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-116594-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपाइयों का कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा, मंडल अध्यक्षों ने लिखा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपाइयों का कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा, मंडल अध्यक्षों ने लिखा इस्तीफा
Sat, 10 Aug 2024 06:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर पिलाना सीएचसी में हमला करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपाइयों ने जिला कार्यालय में हंगामा किया। मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष के सामने इस्तीफा भी लिख दिया तो जिलाध्यक्ष ने उन सभी से एक दिन का समय मांगकर शांत किया। इस मामले में एसडीएम को अभी तक जांच के आदेश नहीं मिले। वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भाजपा के अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी पूनम व गर्भवती बेटी मुस्कान के साथ पिलाना सीएचसी गए थे। आरोप है कि वहां सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा के कक्षा में स्टाफ नर्स सीमा शर्मा ने आते ही उन पर हमला कर दिया। साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी उनके साथ हाथापाई और अभद्रता की। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के सामने हंगामा करते हुए इस तरह से कार्य नहीं करने की बात कही।
मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफा लिखकर दिया और हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग नहीं करने की बात कही। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने उनसे कार्रवाई के लिए शनिवार तक का समय मांगा तो वह सभी शांत हुए। इसके बाद सभी एडीएम पंकज वर्मा से जाकर मिले तो उन्होंने मामले में जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम बागपत के अनुसार उनको अभी तक मामले की जांच के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। जांच के लिए आदेश मिलता है तो वह जांच करके अपनी रिपोर्ट देंगे। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि पदाधिकारियों ने हंगामा नहीं किया है। उन्होंने अपनी बात रखी थी और समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
--
स्वास्थ्य कर्मी भी दे रहे आंदोलन की चेतावनी
इस मामले में डौला सीएचसी में तैनात ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सत्यवीर सिंह ने भी मंडल अध्यक्ष पर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। उसपर स्टाफ नर्स सीमा शर्मा के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। स्वास्थ्य कर्मी भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।