फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leader's family attacked, firing alleged

Baghpat News: भाजपा नेता के परिवार पर हमला, फायरिंग का आरोप

Tue, 30 Sep 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 30 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's family attacked, firing alleged
बागपत। क्यामपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर भाजपा के एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता गौरव कुमार के परिवार पर हमला कर दिया गया। इसमें दो महिलाओं समेत छह घायल हो गए। अधिवक्ता ने हमलावरों पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्यामपुर गांव निवासी भाजपा एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता गौरव कुमार ने बताया कि पड़ोस का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है और वह जातिसूचक टिप्पणी करते रहते हैं। इस बात को लेकर 27 सितंबर को पड़ोसियों ने उनके परिवार के साथ झगड़ा कर दिया था। इसमें सोमवार को गांव के लोग दोनों पक्षों की पंचायत कराकर समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर पड़ोसी परिवार ने तमंचे, चाकू, लाठी-डंडों से उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। अधिवक्ता ने फायरिंग करने का भी आरोप भी लगाया। इसमें उनकी मां दिनेश देवी, चाची उर्मिला देवी, चचेरे भाई वंश, सरवेश्वर, युवराज, कार्तिक घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों के बच्चों में झगड़ा होने पर विवाद हुआ है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed