{"_id":"615f3c0f8ebc3e33256a1a57","slug":"bjp-leader-s-two-sons-and-nephew-surrendered-in-court-baghpat-news-mrt5596056199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के दो बेटों व भतीजे ने कोर्ट में सरेंडर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के दो बेटों व भतीजे ने कोर्ट में सरेंडर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अहैड़ा गांव में हुआ था संघर्ष
कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अहैड़ा गांव में हुए संघर्ष में आरोपी भाजपा नेता रामपाल पंवार के दो बेटों व भतीजे ने कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय सचिव रामपाल पंवार पक्ष के बीच 14 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान संघर्ष हुआ था। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह के छोटे भाई व प्रधान पद के प्रत्याशी हरकरण सिंह सहित चार लोग घायल हुए थे। प्रत्याशी हरकरण सिंह ने भाजपा नेता रामपाल पंवार, उनके तीन बेटे कमल, साहिल उर्फ कृष्ण, नवल और भतीजे भरत सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी कमल, साहिल उर्फ कृष्ण व भरत ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले के विवेचक एसआई रामकुमार का कहना है कि पुलिस दबाव से तीनों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। इससे पहले रामपाल पंवार समेत दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।