फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP jolts, Rahasudin wins

भाजपा को झटका, रहीसुदीन जीते

Tue, 04 Jul 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Tue, 04 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP jolts, Rahasudin wins
विजयी हुए रहीसुदीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला पंचायत सदस्य वार्ड एक का उपचुनाव रालोद समर्थक और बोपुरा के पूर्व प्रधान रहीसुदीन ने भारी मतों से जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 2429 मत से हराया। भाजपा समर्थक कृष्णपाल राणा चौथे स्थान रहे। इससे भाजपा को झटका लगा है। योगेश धामा के बागपत विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद यह वार्ड खाली हो गया था।  
विज्ञापन


सोमवार को सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, बिनौली में निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) डॉ. राजपाल सिंह की देखरेख में पांच टेबल पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड एक के उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना शुरू हुई।
विज्ञापन


इस वार्ड के 15 गांव में कुल 40885 मतदाता थे। एक जुलाई को हुए मतदान में 15675 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 15 चक्र तक चली। इसमें 15068 मत वैध मिले। जबकि 607 मत निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने  बोपुरा के पूर्व प्रधान रहीसुदीन को विजयी घोषित किया। उन्हें 4953 मत मिलें। जबकि उनके प्रतिद्वंदी विक्रम सिंह को 2524 मत मिले। उन्होंने जीत 2429 मत के अंतर से हासिल की। एसडीओ दर्शन सिंह और सीओ कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। 

किसको कितने मत 
रहीसुदीन (विजयी) - 4953
विक्रम सिंह - 2524
विनीत - 2407
कृष्णपाल राणा - 1797
सुशील - 1775
विजय राणा - 797
राजकुमार - 664
जासम अली - 73
हरेंद्र       - 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed