फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP is the party of workers

कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP is the party of workers
भाजपा बड़ौत विधानसभा की बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक प्रतिष्ठान परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा बड़ौत विधानसभा की बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इसमें वक्ताओं ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
इस बैठक की भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने अध्यक्षता की। संचालन अनिल तोमर ने किया। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने हर बूथ की अहमियत व हर कार्यकर्ता की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। लोगों को सभी योजना से लाभान्वित कराएं। कोरोना काल में लोगों की मदद करने के बारे में बताए। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त से पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ विजय अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप ने कहा पार्टी में बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा है। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने पर बल दिया। इसमें पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक साहब सिंह, केपी मलिक, पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा, जयप्रकाश तोमर, सुभाष पहलवान, सुदेश चौहान, राकेश जैन के अलावा शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed