{"_id":"63012b6d13fa7e658e77d7b3","slug":"bjp-government-sent-goons-behind-bars-kapil-dev-agarwal-baghpat-news-mrt6018128102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने सलाखों के पीछे भेजे गुंडे: कपिल देव अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने सलाखों के पीछे भेजे गुंडे: कपिल देव अग्रवाल
विज्ञापन
बागपत के वात्सायन पैलेस में व्यापारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन राज्यमंत्री कपिल
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। व्यापारी संघ के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान और अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडों को सलाखों के पीछे भेजकर व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराई। सरकार लगातार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है।
शहर के वात्सायन पैलेस में समारोह में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री केपी मलिक, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक योगेश धामा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां कार्यसमिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और व्यापारियों को सम्मानित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है और व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं में भी कमी आई है।
विधायक योगेश धामा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अपराधियों के संरक्षण दाताओं पर भी कार्रवाई की जा रही है। उधर राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपदा में प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर नवाब अहमद हमीद, व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गोयल, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, विष्णु दत्त पारासर, अभिमन्यु गुप्ता, अजय गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
इन्हें दिलाई शपथ
कार्यक्त्रस्म में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गोयल, संरक्षक प्रेम गुलियानी, श्रीयांश जैन, संजय प्रजापति, अजय गोयल, मनोज वर्मा, आनंद चौहान, विजय कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खुराना, नवीन कुमार, अभिषेक जैन, अरविंद गोयल, अन्नू जैन, संगठन मंत्री विक्की चौधरी, आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष सन्दीप कुमार, उपाध्यक्ष मुनीर खान, विवेक गोयल, बॉबी चौहान, शहजाद मलिक, संगठन मंत्री अतुल गुप्ता, अंशुल जैन, अंकित गुप्ता, कपिल मरवाह, ताहिर मलिक, राहुल शर्मा, जिकरू रहमान, जाकिर खान, कमल वशिष्ठ, अजितेश गुप्ता व मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता को शपथ दिलाई।

बागपत के वात्सायन पैलेस में व्यापारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जनपद के व्यापारी- फोटो : BAGHPAT