फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government fails on every front RLD

हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल

Tue, 20 Jun 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Jun 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP government fails on every front RLD
बागपत कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विभिन्न किसान मुद्दों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभा की। इसमें छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं किया है। जीएसटी से यूरिया और अन्य उर्वरकों के दाम बढ़ेंगे। किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को किसान समस्याओं पर रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में रालोद की सभा हुई। इसमें पूर्व विधायक और किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा भाजपा को किसानों की कोई चिंता नहीं है। सिर्फ किसान हित के बयान दिए जाते हैं, किसान की कोई चिंता सरकार को नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। संघ और भाजपा के पास किसान हित की कोई नीति ही नहीं है। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर में किसानों की हत्या कर दी, जबकि महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। भाजपा हर मोर्चे पर फेल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरौली विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा भाजपा को किसानों की कोई चिंता नहीं है। आज तक किसानों के गन्ना का भुगतान नहीं हो सका है। इससे किसान परेशान हैं। प्रदेश सरकार बने लगभग सौ दिन हो रहे हैं, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा  जीएसटी लागू होने से किसान पर ही भार बढ़ेगा।


इसमें पूर्व विधायक अजय तोमर, ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, रालोद युवा इकाई के जिलाध्यक्ष परमेंद्र तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, नौशाद अली, डॉ. इरफान मलिक, रवि नैन, सुभाष नैन, प्रमेंद्र तोमर, अजय पाल राणा, राम कुमार चेयरमैन, राजू तोमर, जसबीर सिंह, जगत सिंह, कप्तान सिंह, अनीस खान, कृष्णपाल नैन सूरज मल सैनी, अमित सोलंकी, चौधरी गंगाराम और सुखलाल मौजूद रहे। संचालन नीरज पंडित ने किया।  उधर, डीएम भवानी सिंह खंगारौत धरनास्थल पर पहुंचे। रालोद नेताओं ने उन्हें किसान समस्याओं की बाबत ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed