फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government changed the appearance of the state in three years: Dharam Singh Saini

भाजपा सरकार ने तीन साल में बदल दी प्रदेश की सूरत : धर्म सिंह सैनी

Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP government changed the appearance of the state in three years: Dharam Singh Saini
बागपत विकास भवन में उत्तर प्रदेश सरकार की किताब का विमोचन करते प्रभारी मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी व - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल में उत्तर प्रदेश की सूरत बदल दी हैं। आमजन, किसान, व्यापारी और मजदूर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। सरकार ने रिकॉर्ड कार्य किए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सरकार के तीन साल पूरे होने पर ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बागपत जिले की बात करें तो यहां से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है, जिससे आमजन को लाभ हुआ। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ रोड, बड़ौत से बुढ़ाना मार्ग का निर्माण चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 76 किमी सड़कों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा 3.40 करोड़ रुपये से 11 नई सड़कों का निर्माण हुआ है। 41.17 करोड़ की लागत से तीन पुल का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना पर 183 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एसडीएम रामनयन, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, कुलदीप भारद्वाज, सरिता चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्षों की मीटिंग ली। आशीष त्यागी, मनीष कुशवाहा, जसराज भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बागपत। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के लिए की गई तैयारियों को देखा। डॉ धर्म सिंह सैनी ने डॉक्टरों से कहा कि लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता वैन को किया रवाना
बागपत। प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए परिवहन विभाग की जागरूकता वैन को विकास भवन से रवाना किया।
गायिका और गोताखोर सम्मानित
बागपत। नाव हादसे में लोगों की जान बचाने वाले नगर के गोताखोर इरफान और उसके साथियों को प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने सम्मानित किया। इसके अलावा हरियाणवी गायिका चंचल बंजारा को सम्मानित किया।

रालोद ने सौंपा मांगपत्र
बागपत। प्रभारी मंत्री को गेस्ट हाउस में रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में नाव हादसे से लोगों को बचाने के लिए इंतजाम की मांग रखी। गन्ने का बकाया भुगतान, गोवंशीय पशुओं की समस्या समेत अन्य बिंदु रखे गए। डॉ सुरेश चंद कौशिक, धीरज उज्जवल, ओमवीर ढाका, पूर्व विधायक वीरपाल राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed