फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP got office after 25 years of becoming a district

जिला बनने के 25 साल बाद मिला भाजपा को कार्यालय

Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP got office after 25 years of becoming a district
बागपत के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उदघाटन में भाग लेते क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहि? - फोटो : BAGHPAT
चमरावल रोड पर बनाए गए जिला कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल उद्घाटन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बनने के 25 साल बाद भाजपा को जनपद में अपना कार्यालय मिला। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर से भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन से पहले हवन का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि कार्यालय बनने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने की इच्छा जागृत होती है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यालय बनने से भाजपा संगठन के कार्य में ओर तेजी आएगी। इस मौके पर संगठन सह महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, पूर्व मंत्री सहाब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेन्द्र तुगाना, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, गौरव तोमर, जयकरण गुर्जर, रामपाल नेहरा, जसवीर सोलंकी, राजेश चौहान, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, सरिता चौधरी, विनोद बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, अनिता खोखर, अनिल चौहान, निशांत चौधरी, अश्विनी त्यागी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी, विकल शर्मा, लता सिसौदिया, जिला मंत्री दीपक भारती, विपिन रूहेला, अंजू कश्यप, सचिन जैन, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, शेर सिंह गुर्जर, योगेश गुर्जर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed