फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP gave the rights of farmers to the capitalists: Ajay Kumar Lallu

भाजपा ने किसानों का हक पूंजीपतियों को दिया : अजय

Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP gave the rights of farmers to the capitalists: Ajay Kumar Lallu
अमीनगर सराय के बसौद गांव में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्ल? - फोटो : BAGHPAT
क्रांति गांव बसौद में कांग्रेस की जय जवान जय किसान पंचायत का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा ने किसानों का हक छीनकर देश को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। किसान से बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
शुक्रवार को क्रांति गांव बसौद में आयोजित कांग्रेस की जय जवान जय किसान पंचायत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लाकर व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया। बेरोजगारी दूर नहीं की जा सकी। किसानों पर जो अत्याचार किया का रहा है, उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। किसान आंदोलन को अब तक 80 दिन होने के बाद भी सरकार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में पंजाब में टूटे हुए मोबाइल टावर का जिक्र तो करते हैं, लेकिन किसानों का दर्द जानने के लिए अब तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषि कानूनों को वापस लिया जाएगा। सरकार देश की हर बड़ी वस्तु रेल, एयरपोर्ट, एलआईसी, बिजली को पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन के लिए कांग्रेस के एक लाख कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जय जवान जय किसान चौपाल का आयोजन कर रहे हैं। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पंचायत की अध्यक्षता डॉ. सीके शर्मा और संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राकेश शर्मा, राजपाल शर्मा ने विचार रखे। पंचायत में राजपाल शर्मा, राजीव सैन, सत्यपाल सिंह पथौलिया, उर्मिला देवी, यशवीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राकेश, सरफराज, अनिल देव त्यागी, जफर अली, भगवती देवी, सत्तार, ओमकार शर्मा, इखलाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी पर साधा निशाना
अमीनगर सराय। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर हैं, महिलाओं के साथ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री की तुलना फिल्म अभिनेता से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed