फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP for the fourth time or change this time: All eyes on the candidate from Meerut seat

भाजपा चौथी बार या बदलाव अबकी बार: मेरठ सीट के प्रत्याशी पर सबकी नजर, अभी नहीं खोले जा रहे पत्ते

Sun, 17 Mar 2024 05:31 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2024 05:31 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है लेकिन भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जहां भाजपा के दावेदारों में प्रत्याशी के नाम को लेकर बैचेनी है वहीं, दूसरी पार्टियों की नजर भी लगी हुई है।

 

विज्ञापन
BJP for the fourth time or change this time: All eyes on the candidate from Meerut seat
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मेरठ-हापुड़ सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होगा। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा फतह हासिल कर चुकी है, यानी हैट्रिक लगाई है। इस बार भी भाजपा लगातार चौथी बार जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन उनके विजयी रथ को रोकने में ताकत झोंक देगा। बसपा भी मजबूत प्रत्याशी उतार सकती है। भाजपा और बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

विज्ञापन


मेरठ सीट पर 2009, 2014 और 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। 2009 में रालोद भाजपा के साथ था, तो 2014 में कांग्रेस के साथ। रालोद इस बार फिर भाजपा के साथ है, जबकि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Election 2024: सियासी हवा के रुख ने दस साल बाद मेरठ में दूसरे चरण ने पहुंचाया मतदान, 26 को पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की बात करें, तो वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल के टिकट पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट कटने की चर्चा कर रहा है, तो दूसरे का कहना है कि वह लगातार चौथी बार चुनाव के मैदान में होंगे। वहीं बसपा का रुख साफ नजर नहीं आ रहा है कि वह कोई मुस्लिम कार्ड खेलेगी या फिर कोई और कार्ड। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा का प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ेगा।

प्रत्याशी की घोषणा भी हो चुकी है, लेकिन टिकट को लेकर अभी भी खींचतान मची है। 2009 और 2014 में भाजपा काफी अंतर से जीती थी। 2019 में भाजपा ने जीत हैट्रिक ज़रूर लगाई, लेकिन हार-जीत का अंतर 5 हज़ार से भी कम था। एक बार तो बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी याकूब की जीत के ढोल नगाड़े भी बज गए थे। हालांकि बाद में जीत राजेंद्र अग्रवाल की हुई। इस बार चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, दलित और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। अब तक भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान जाट, कैराना और अमरोहा से गुर्जर और गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को टिकट देकर भाजपा ने तीनों समाज का कोटा पूरा कर दिया है। दलित और पिछड़ा वर्ग का कोटा भी पूरा हो गया है। अब क्षत्रिय समाज और वैश्य समाज के उम्मीदवारों पर निर्णय होना है।

गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह को दोबारा टिकट मिलेगा या किसी अन्य प्रत्याशी को उतारा जाएगा, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मेरठ में भी यही स्थिति है। तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को टिकट मिलेगा या किसी दूसरे प्रत्याशी पर दांव खेला जाएगा, ये अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 में से 8 सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बागपत और बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में जा चुकी है। मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के प्रत्याशियों पर सबकी नजरें लगी हैं।

मेरठ लोकसभा सीट के आंकड़े
साल 2019

पार्टी.             प्राप्त वोट

भाजपा (विजयी) 586184
बसपा-सपा 581455

कांग्रेस             34479
साल 2014

पार्टी प्राप्त वोट
भाजपा (विजयी) 532981

बसपा 300655
सपा 211759

कांग्रेस 42911
साल 2009

पार्टी प्राप्त वोट
भाजपा (विजयी) 232137

बसपा 184991
सपा 183527

कांग्रेस 61003

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed